चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम ने रचा नया इतिहास: पहली बार पहुंचे रिकॉर्ड 7.87 लाख से अधिक श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने इस साल नया इतिहास रच दिया है। यात्रा इतिहास में पहली बार गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड 7.87 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और यात्रा अभी भी निरंतर जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बल पर चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यमुनोत्री धाम के बाद अब गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पिछले सभी वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें -  'भारत दर्शन' यात्रा पर जा रहे 68 मेधावी छात्रों से मिले CM धामी, बोले- जीवन में तय करें बड़ा लक्ष्य

चालू यात्रा काल के 148 दिनों के आंकड़ों के अनुसार, चारधाम दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख 43 हजार 436 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा राज्य में सुगम आवागमन और बेहतर प्रशासनिक तैयारियों को साबित करता है।

गंगोत्री धाम में पिछले वर्षों के आंकड़ों से तुलना करें तो वर्ष 2022 में 7.81 लाख, वर्ष 2025 में 7.58 लाख और वर्ष 2023 में 7.12 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार का 7.87 लाख का आंकड़ा अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के डालनवाला में चोरों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े घर में घुसकर कॉपर वायर और पाइप की चोरी

गंगोत्री के साथ-साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा भी नए रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा 12 सितंबर तक अपने 143 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर चुकी है, जहां प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 10 अवैध भट्टियां ध्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यात्रा से जुड़े सभी जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।