उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,कोलकत्ता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इसका जिक्र करती हुए कई तस्वीरे सीएम धामी ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की।


तस्वीरों के साथ-साथ सीएम ने पोस्ट भी लिखी। सीएम धामी ने अपनी पोस्ट की शुरूआत में ही लिखा,गंगोत्री से गंगासागर तक…विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की डबल इंजन सरकार सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे माननीय मुख्यमंत्रियों जी से भी भेंट की”।

वही पोस्ट के जरिए भी सीएम धामी ने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उसकी मंत्री परिषद को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। साथ ही साथ नए मुख्यंत्री पर विश्वास जताया और लिखा कि, आपकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता पश्चिम बंगाल को प्रगति, सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।


