नहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत, मातम का माहौल

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: =NDRF गदरपुर बटालियन पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, आपदा तैयारियों का लिया जायजा

उधर एसपी सिटी अभय सिंह मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। बावजूद इसके कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी । उधर श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील लगातार अपील जारी है । सावधान रहें सुरक्षित रहें निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें, चेतावनी वाले स्थानों पर जाने और नहाने से बचें। बावजूद इसके हादसे हो रहे हैं ऐसे में सवाल उठता है आखिर जिम्मेदार कौन है ? हम चेतावनियों को चैलेंज क्यों देते हैं उनकी अहमियत क्यों नहीं समझते!

यह भी पढ़ें -  Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में घाट और आस्था पथ के लिए ₹214 करोड़ मंजूर, पेंशनरों का DA बढ़ा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad