प्यास बुझाने को 6 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास

ख़बर शेयर करें

देहरादून में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों की प्यास जल्द बुझ जाएगी, ऐसी हमे उम्मीद है। ये बात इसलिए कही जा रही है कि राजपुर विधायक और सूबे के समाज कल्याणमंत्री खजानदास ने तकरीबन छह करोड़ से ज्यादा कि योजनाओं का शिलान्यास किया है।

यह भी पढ़ें -  'दलित नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं'...हल्द्वानी विवाद पर कांग्रेस की हुंकार, 7 सितंबर को CM आवास का घेराव

इसके तहत राजपुर विधानसभा क्षेत्र के उन इलाके की टूटी-फूटी पाइप लाइनो को बदलने और जहां दुबारा से पानी के लिए पाइप बिछने हैं उन पर काम होगा। ताकि लूनिया मोहल्ला, अंसारी मार्ग,कावली रोड, डांडीपुर मोहल्ला समेत कई दूसरे उन इलाकों में पानी की पाइप लाइनो की मरम्त पर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  धामी राज में अवैध मदरसों पर गिरी गाज: बाजपुर में बिना मान्यता के चल रहा मदरसा सील, विदेशी फंडिंग का खुलासा

तय है कि अगर सलीके से काम हुआ तो जल्द ही ये इलाके पानी की किल्लत से निजात पा सकेंगे। बहरहाल कैबिनेट मंत्री इस विकास कार्य के लिए सीएम धामी का शुक्रिया अदा किया है। वहीं इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री खजानदास ने अपने फेसबुक पर भी साझा की है।