उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर भारतीय पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, सुरक्षा व्यवस्था चौकस

ख़बर शेयर करें

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के चलते गुरूवार शाम भीमताल पहुंचे। जहां उन्होंने भीमताल स्थित कंट्री इन’ में अपना रात्रि विश्राम तय किया। वहीं पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन विशेष रूप से सतर्क दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें -  दून में बनेगी देश की 5वीं बड़ी साइंस सिटी- CM धामी

मुख्य विकास अधिकारी भीमताल ने कड़े निर्देश दिए हैं कि प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रपति की निजता और गोपनीयता का पूर्णतः पालन किया जाए। यही कारण भी है कि सुरक्षा कारणों से कंट्री इन रिसॉर्ट के आसपास बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है, इतना ही नहीं बल्कि खुफिया विभाग की टीमें भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर

CDO ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार दोपहर 1 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क मार्ग का सफर तय करते हुए काठगोदाम होते हुए शाम करीब 3:50 बजे भीमताल में उपस्थिति दर्ज की। वहीं आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे भीमताल (कंट्री इन) से चेक-आउट कर मल्ला रामगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके पश्चात वह सतखोल स्थित राम चंद्र मिशन हिमालयन आश्रम पहुंचेंगे और वह 8 मार्च को इसी मार्ग से होते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।