Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार एमबीबीएस छात्रों के बजाय स्नातकोत्तर कर रहे सीनियर डॉक्टरों पर प्रथम वर्ष के जूनियर डॉक्टर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित डॉक्टर ने मामले की लिखित शिकायत राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। एनाटॉमी विभाग में ड्यूटी के दौरान पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टर ने डिसेक्शन हॉल में रखे एक कॉमन गिलास से पानी पी लिया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सीनियर डॉक्टरों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें -  Champawat: 50 लाख की ब्लड कंपोनेंट यूनिट का लोकार्पण, सीएम धामी ने दिए निर्देश

हद तो तब हो गई जब सीनियर डॉक्टरों ने अपनी गलती छुपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बनाई और उल्टा पीड़ित जूनियर डॉक्टर के खिलाफ ही विभागाध्यक्ष से शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: अब 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, CMO ने दिए सख्त निर्देश

इस उत्पीड़न से परेशान होकर जब पीड़ित ने अपनी माँ को आपबीती बताई, तो उन्होंने सीनियर डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की, लेकिन सीनियरों ने फोन तक नहीं उठाया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक तनाव के बाद पीड़ित डॉक्टर ने मजबूरन सीधे NMC का दरवाजा खटखटाया।

पीड़ित ने यह भी खुलासा किया है कि इससे पूर्व एमबीबीएस छात्रों की क्लास के दौरान भी करीब 150 जूनियर छात्रों के सामने सीनियरों ने उनसे बदसलूकी की थी। उस समय कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

यह भी पढ़ें -  CM योगी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: बोले- अवसरवादी सपा 'P' का मतलब पाकिस्तान भी कर देगी..

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त से सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad