डोईवाला पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, दून फैमिली रेस्टोरेंट से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद…

ख़बर शेयर करें

देहरादून। डोईवाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नर्सिंग और पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों को मिलेगा स्टाइपेंड, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद में असामाजिक तत्वों और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस की टीम ने 15 अगस्त की रात नकरौंदा, हर्रावाला और डोईवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  खटीमा: CM धामी ने किया ₹7.23 करोड़ की गौशाला का लोकार्पण, दी ₹108 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

चेकिंग के दौरान पिल्लिकोठी के पास दून फैमिली रेस्टोरेंट के निकट पुलिस टीम ने रोहित रावत, निवासी जीरो प्वाइंट नकरौंदा, डोईवाला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से रॉयल स्टैग के 6 पव्वे और इम्पीरियल ब्लू के 34 पव्वे, यानी कुल 40 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में वीरान पड़ी सरकारी जमीनों और भवनों का होगा कायाकल्प, खुलेंगी लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी और रोजगार केंद्र

पुलिस के अनुसार आरोपी के साथ मौजूद सौरभ नेगी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0 242/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।