पहले वीडियो बनाया और फिर 10 लाख में बुजुर्ग को बेच दिया , तहरीर पर जांच शुरू”

ख़बर शेयर करें

बरेली: इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक महिला को दस लाख रुपए में बेचने की वारदात सामने आई है। खबर के मुताबिक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया था और उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इतना ही नही उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और फिर 10 लाख रुपए में उसका सौदा एक 70 साल के बुजुर्ग से कर दिया।

यह भी पढ़ें -  दावा हजारों का, मैदान में खाली कुर्सियां! कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल.....?

पीड़िता ने पुलिस को जो तहरीर सौंपी उसके मुताबकि उसको उत्तराखंड के रुद्रपुर में बंधक बनाकर रखा गया था। जहां से वो किसी तरह बचते बचाते पुलिस तक पहुंची और अपनी आपबीती बताई। पीडि़ता ने थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाली महिला गांव में ही आरोपी के घर चौका-बर्तन का काम करती थी। पीड़िता के मुताबिक करीब 4 महीने पहले उसी शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: मात्र 1 ही घंटे में 30 सितंबर तक के सभी स्लॉट बुक, 15 सितंबर से दोबारा होगी शुरु

इसके बाद आरोपी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देता। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पीड़िता का सौदा उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक 70 साल के व्यक्ति से 10 लाख रुपये में कर दिया। जहां रुद्रपुर में उसे बंधक बनाकर रखा गया।
उधर सीबीगंज थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो और वारदात से जुड़े सभी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।