80वें स्वतंत्रता दिवस पर धामी का बड़ा ऐलान-अब पहाड़ों में भी दिखेगा उद्योग का जलवा

ख़बर शेयर करें

देहरादून – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली, आजादी के दीवानो उनकी शहादतों को याद किया उन्हें नमन किया तो उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए शहादत देने वाले राज्य आंदोलकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर सीएम धामी ने अपने संबोधन में प्रदेश के औद्योगिक विकास को सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया।

सीएम धामी ने कहा कि अब तक औद्योगिक विस्तार मुख्य रूप से मैदानी जिलों तक ही सीमित था, लेकिन अब सरकार ने नीति में बड़ा बदलाव किया है। “हम मैदान के साथ-साथ पर्वतीय जिलों को भी उद्योगों से समृद्ध करेंगे। पहाड़ के संसाधन, पहाड़ के लोगों के काम आएं, यही हमारा लक्ष्य है,”

यह भी पढ़ें -  Haldwani: हल्द्वानी रैली के बाद 'शुद्धिकरण' पर गरमाई राजनीति; नड्डा ने दिया जांच का आश्वासन

सीएम धामी ने कहा कि इस योजना के पहले चरण में चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों में स्थानीय उत्पादों, हर्बल, पर्यटन आधारित और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज और सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार की सोच है कि पहाड़ों में उद्योग लगने से स्थानीय कच्चे माल का बेहतर उपयोग होगा और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल हादसे की खबर और धामी का एक्शन! अफसर अलर्ट, मंत्री मौके पर और सीएम खुद घटनास्थल पर..

वहीं सीएम धामी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से सबसे बड़ा फायदा पलायन रोकने में होगा। “जब हमारे युवा को घर के पास काम मिलेगा, तो उसे मैदान या दूसरे राज्यों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। सीएम धामी ने अपनी सरकार का मकसद साफ करते हुए कहा कि, उनकी सरकार का मकसदउत्तराखंड को हर क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना है,” सोच तो बढ़िया है उम्मीद है कि नतीजे भी बेहतर मिलेंगे लेकिन इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि उद्योग पहाड़ के मूल निवासी को भूमिहीन न बनाएं। नीति ऐसी हो कि मालिकाना हक धरती पुत्र का रहे ..निवेशक हो या कामगार धरतीपुत्र का पहला अधिकार की तर्ज पर काम हो । पलायन भी रुके और स्वाभिमान भी बरकरार रहे।