GOOD NEWS – युवाओं को आजादी का तोहफा- सीएम धामी का बड़ा ऐलान- राज्य में बनेगा युवा आयोग

ख़बर शेयर करें

देहरादून – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नौजवानो के हित में बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने फिर से जता दिया है कि उन्हें यूं ही धाकड़ नहीं कहा जाता। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को अच्छी खबर देते हुए अपने नेक इरादे जताए।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Heli Booking: दूसरे चरण में नहीं बढ़ेगा किराया, 9 हेली कंपनियों के साथ हुआ अनुबंध

सीएम धामी ने जश्ने आज़ादी के मौके पर शानदार ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में युवा आयोग का गठन किया जाएगा। आयोग नौजवानो के रोजगार, स्वरोजगार,उनके प्रशिक्षण उनकी प्रतिभा उनकी संभावना और कौशल विकास पर काम करेगा। ताकि राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे। देखा जाए तो आजादी की वर्षगांठ के मौके पर सीएम धामी का ये ऐलान राज्य के युवाओं के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election: हॉट सीट चकराता पर चुनावी सरगर्मी तेज, क्या प्रीतम का किला भेद खिल पाएगा कमल?

इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि अभी तक उनकी सरकार राज्य के 34 हजार युवाओं को बिना खर्ची- बिना पर्ची के उनकी योग्यताओं के मुताबिक सरकारी नौकरी दे चुकी है। आगे भी सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करती रहेगी।

यह भी पढ़ें -  दावा हजारों का, मैदान में खाली कुर्सियां! कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की खुली पोल.....?

हालांकि देखना ये है कि धामी सरकार युवा आयोग का गठन कब तक करती है और उसको किसके हवाले करती है। ताकि राज्य के युवाओं के सपने हकीकत में बदल सकें।