स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने कहा, आओ प्रण लें !

ख़बर शेयर करें

देहरादून – स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के पर्व पर देहरादून के राजभवन में धूम-धाम से आजादी का जश्न मनाया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राज्यपाल गुरुमीत सिंह ने कहा ये दिन हमारे लिए जश्न का दिन है। लेकिन इस दिन के पीछे अमर शहीदों की शहादते हैं। जिन्होंने आजादी के यज्ञ में बेहिचक अपनी आहूति दे दी। राज्यपाल ने जहां शहीदों की शहादत को याद किया वहीं उन सैनिकों को भी सैल्यूट किया जो मुल्क की हिफाजत की खातिर दुर्गम इलाकों में तैनात हैं ।

यह भी पढ़ें -  GOOD NEWS - युवाओं को आजादी का तोहफा- सीएम धामी का बड़ा ऐलान- राज्य में बनेगा युवा आयोग

राज्यपाल ने कहा ये दिन संकल्प लेने का है, खुद से सवाल करने का है कि हम अपने राष्ट्र को दे क्या रहे हैं। इसकी तरक्की के लिए हमारा योगदान क्या है। राज्यपाल ने कहा हमने विकसित भारत बनने का लक्ष्य रखा है तो हर नागरिक को इस मकसद हासिल करने की कोशिश करनी होगी अपना सौ फीसद देश को देना होगा,हमें इस भाव से काम करना होगा कि राष्ट्र प्रथम। इस मौके पर महामहिम ने कहा हमें भारत को नशा मुक्त राष्ट्र बनाना है। उन्होंने हर युवा से इसका संकल्प लेने का आह्वान किया, कहा. “आऔ प्रण करें कि इस देश को प्रदेश को नशामुक्त बनाएं ताकि भारत सशक्त राष्ट्र बन सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Accident: टनल हादसे की खबर और धामी का एक्शन! अफसर अलर्ट, मंत्री मौके पर और सीएम खुद घटनास्थल पर..
Ad Ad Ad