हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस की धूम, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सम्मानित

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार – हरिद्वार जिला मुख्यालय में आजादी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया.. कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया.. और देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, DG हेल्थ ने दिए कड़ी निगरानी के निर्देश

वहीं जश्ने आज़ादी के समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा जिन शहीदों ने हमें ब्रितानी हुकूमत से आजादी दिलाई उनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। वहीं स्वतंत्रता दिवस के पर्व को अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भव्य बनाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मसूरी-देहरादून रोड पर पानीवाला बैंड के पास धंसी सड़क, थराली-देवाल स्टेट हाईवे बंद

आजादी के पावन पर्व पर हरिद्वार जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जिले के विकास के लिए सभी जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। ताकि हरिद्वार जिला प्रगति के पथ पर दौड़ता दिखाई दे। जिलाधिकारी ने कहा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हमें आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए CM धामी ने दी 63 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad