उत्तराखंड बजट 2026 से पहले धामी का ऐलान: आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट बजट पेश होने से पहले विधानसभा स्टाफ से की मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सफाई कर्मियों, पुलिस कर्मियों से भेंट करते हुए विधानसभा कर्मियों के साथ किया आत्मीय संवाद भी किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने सभी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण करने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार का बजट बहुत अच्छा और शानदार रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे तैयार करने के लिए समाज के हर वर्ग, अलग-अलग ग्रुप्स और जानकारों से सलाह ली गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 3 बजे जब बजट पेश होगा, तो इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर चैती मेले का बदलेगा स्वरूप: CM धामी ने दिए मास्टर प्लान के निर्देश

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष के सवालों और चर्चा के समय पर बात करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में जनता का पैसा लगता है, इसलिए एक-एक मिनट कीमती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपील की कि वे सदन में आएं और खुलकर चर्चा करें। उन्होंने साफ किया कि चर्चा के लिए पूरा समय दिया जाएगा और सरकार किसी भी बातचीत से पीछे नहीं हटेगी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली पुलिस का बड़ा धमाका:1100 बम होक्स का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS