Dehradun: शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत की CBCID जांच होगी, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को CBCID जांच के कड़े निर्देश दिए हैं। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मांग पर सीएम ने गृह सचिव शैलेश बगौली को तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए।

शुक्रवार सुबह देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। विधायक ने बताया कि मृतका सृष्टि उनके विधानसभा क्षेत्र के गांव रिंगोली की रहने वाली थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें -  नितिन नवीन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा: प्रदेश पदाधिकारियों को देंगे जीत का मंत्र

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को सीबीसीआईडी जांच शुरू करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि बीती 29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि की उसके हर्रावाला स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका का पति शासन स्तर पर सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: कागजों में थे 452 मदरसे, बोर्ड खत्म हुआ तो केवल 33 को मिली मान्यता

सृष्टि की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि सृष्टि की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: भूमि का आधार कार्ड से एकीकरण शुरू, 3.40 लाख किसानों की बनी 'फार्मर रजिस्ट्री'

मुख्यमंत्री द्वारा सीबीसीआईडी जांच के आदेश मिलने के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच नए सिरे से शुरू होगी। शासन और पुलिस महकमा मामले से जुड़ी फाइलों और साक्ष्यों को सीबीसीआईडी को सौंपने की प्रक्रिया में जुट गया है।