देहरादून का राजपुर रोड बना अखाड़ा: दुकान में घुसकर महिला ने लहराया चाकू, दुकानदार समेत ग्राहकों को भी दी धमकी

ख़बर शेयर करें

देहरादून के VVIP इलाके राजपुर रोड पर एक महिला द्वारा दुकान के मालिक और ग्राहकों को डराने-धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने सरेआम चाकू लहराकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल केसी भट्ट के मुताबिक, पीड़ित दुकानदार चनबीर सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। चनबीर सिंह राजपुर रोड पर स्थित सेंट्रल स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर अपनी दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि परिसर की पहली मंजिल पर रहने वाली महिला मोनिषा एडवर्ड उन्हें और उनके स्टाफ को लगातार प्रताड़ित कर रही है।

यह भी पढ़ें -  28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल: लगातार 3 दिन ठप रह सकती हैं सेवाएं, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

क्या है पूरा विवाद

दुकानदार चनबीर सिंह का आरोप है कि मोनिषा एडवर्ड लंबे समय से उनकी दुकान के स्टाफ और ग्राहकों को परेशान कर रही है। बीते 12 जून को आरोपी महिला जबरन दुकान के बाहर टेबल लगाकर बैठ गई थी और वहां आने वाले ग्राहकों को सीधे तौर पर धमकाया था।

यह भी पढ़ें -  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर खटीमा पहुंचे CM धामी, कहा- अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा विकास

इसके बाद 20 जून की रात करीब 8:40 बजे जब चनबीर अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे, तब महिला ने उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि महिला ने दुकानदार को एक सप्ताह के भीतर गोली मारने की गंभीर धमकी दी थी, जिससे दुकान का स्टाफ दहशत में आ गया।

हाथ में चाकू लेकर पहुंची आरोपी महिला

विवाद ने 24 जून की दोपहर करीब 3:40 बजे बेहद खतरनाक रूप ले लिया। आरोपी महिला अचानक अपने हाथ में चाकू लेकर दुकान में धमक गई। उसने सरेआम हवा में चाकू लहराते हुए दुकान के स्टाफ और वहां खरीदारी कर रहे ग्राहकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर सेब भरने जा रहा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

महिला दुकानदारों को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर मौके से चली गई। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि महिला की इस पूरी करतूत और गुंडागर्दी के पुख्ता CCTV साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।