Dehradun में 11 से 21 जुलाई तक बिजली कटौती, इन इलाकों में 4-6 घंटे शटडाउन

ख़बर शेयर करें

देहरादून। बिजली विभाग के रखरखाव कार्यों के कारण देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, पंडितवाड़ी, क्लेमेंटटाउन, शिमला बाईपास समेत 12 से अधिक इलाकों में 11 जुलाई से 21 जुलाई तक रोजाना बिजली कटौती रहेगी। इन क्षेत्रों में प्रतिदिन 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विभाग के अनुसार 11 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और क्लेमेंटटाउन-मॉल फीडर पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: परेड ग्राउंड में बनेगी डबल बेसमेंट अंडरग्राउंड पार्किंग, गांधी पार्क से जुड़ेगा ओपन स्पेस

12 जुलाई को ऊर्जा भवन फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। 13 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर पोस्ट ऑफिस फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और क्लेमेंटटाउन-मॉल फीडर पर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कटौती होगी।

14 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और शिमला बाईपास फीडर पर दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। 13-14 जुलाई को बसंत विहार के आशीर्वाद फीडर पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: ऋषिकेश-कीर्तिनगर NH-07 सहित टिहरी के मुख्य हाईवे बंद

15 और 17 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक, जबकि 18-19 जुलाई को शिमला बाईपास फीडर पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। 20 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर पोस्ट ऑफिस फीडर पर भी यही व्यवस्था रहेगी।

15 से 21 जुलाई तक बसंत विहार के पंडितवाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इन दिनों में आवश्यक सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: AIIMS ऋषिकेश का बड़ा फैसला, खुलेगा विशेष काउंटर

विभाग ने कहा कि मौसम या अन्य कारणों से शेड्यूल में बदलाव भी संभव है। यह रखरखाव कार्य लंबे समय में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad