Dehradun: करोड़ों की ठगी में बिल्डर शाश्वत गर्ग और परिवार पर लुकआउट नोटिस, एयरपोर्ट्स पर अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून में आवासीय फ्लैट दिलाने के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगकर परिवार समेत फरार हुए बिल्डर शाश्वत गर्ग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शाश्वत गर्ग सहित उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, भगोड़े बिल्डर परिवार पर कानूनी शिकंजा कसने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली हाईकोर्ट और RBI का बड़ा फैसला: PAYtm पेमेंट्स बैंक बंद करने का आदेश

पुलिस ने देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और सीमावर्ती चेक पोस्टों को अलर्ट भेज दिया है ताकि आरोपी देश से बाहर न भाग सकें; इस लुकआउट सर्कुलर में मुख्य आरोपी व बिल्डर शाश्वत गर्ग के साथ उसकी पत्नी साक्षी गर्ग, पिता प्रवीण गर्ग और मां अंजली गर्ग के नाम शामिल किए गए हैं।

पुलिस आरोपी परिवार की धरपकड़ के लिए अब तक उनके घर की कुर्की से लेकर लुकआउट नोटिस जारी करने तक की कई कानूनी कार्रवाइयां कर चुकी है। हालांकि, पुलिस की इन कोशिशों के बीच एक सवाल यह भी उठ रहा है कि महीनों से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अभी तक कोई नगद इनाम घोषित नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा इनाम राशि तय न किए जाने से पीड़ित निवेशकों में असमंजस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: बागेश्वर के कपकोट में बाइक पर गिरा पेड़, युवक घायल, पिंडर घाटी मार्ग बंद

“कसता जा रहा है कानूनी शिकंजा”- SSP दून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि फरार बिल्डर के पूरे परिवार का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है और उनकी चल-अचल संपत्तियों व संभावित ठिकानों पर पैनी नजर रखी जा रही है।