देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस मुंबई तक बढ़ेगी, रेल मंत्री ने दिया आश्वासन

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार और सीधी कनेक्टिविटी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत मिला है। रेल मंत्रालय ने देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई तक किए जाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक औपचारिक पत्र भेजकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा भेजे गए रेल विस्तार के विभिन्न प्रस्तावों पर मंत्रालय सकारात्मक रुख के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Alert: CM धामी ने ली आपदा प्रबंधन की बैठक, दिए सख्त निर्देश

रेल मंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों का तकनीकी और व्यावहारिक स्तर पर विस्तृत परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे उत्तराखंड की पश्चिमी भारत से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय का सकारात्मक रुख सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन और तीर्थाटन राज्य है, जहां साल भर लाखों पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: परमवीर चक्र विजेताओं को 2 करोड़ देगी उत्तराखंड सरकार

मुख्यमंत्री ने ध्यान दिलाया कि उत्तराखंड के बड़ी संख्या में लोग काम और व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई व पश्चिमी भारत के विभिन्न शहरों में रहते हैं। देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार होने से इन प्रवासियों को आने-जाने में सीधी और सुगम ट्रेन सेवा मिल सकेगी।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि इस ट्रेन विस्तार से ना केवल यात्रियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि राज्य के व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: कांवड़ वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार लंबे समय से देहरादून और राज्य के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों से देश के बड़े महानगरों के लिए सीधी ट्रेन सेवाओं की मांग कर रही थी। रेल मंत्री के इस लिखित आश्वासन के बाद अब देहरादून-मुंबई सीधी रेल सेवा का मार्ग प्रशस्त होता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad