Dehradun: सड़कों से हटेंगे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर; ब्लैक स्पॉट्स होगें साफ, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सड़कों पर बाधा बन रहे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और अन्य संरचनाओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस फैसले से राजधानी के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों में सुधार होगा, जिससे आम वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें -  AIIMS Rishikesh में खुला वन स्टॉप सेंटर, यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेगा इलाज और न्याय

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट का विस्तृत सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने और डीपीआर तैयार कर सुधारीकरण कार्य शुरू करने को कहा।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। दुर्घटना का कारण बन रहे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव तुरंत तैयार होगा। सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand SIR : CEO पुरुषोत्तम की बड़ी राहत, BLO घर पर ही करेंगे सत्यापन

एनएचएआई को आशारोड़ी से डाटकाली टनल तक मोड़ों व चौराहों का चौड़ीकरण करने, रंबल स्ट्रिप, स्ट्रीट लाइट लगाने और सभी अनाधिकृत मीडियन क्रॉसिंग तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए। सभी स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों की नियमित जांच, फिटनेस प्रमाण-पत्र और परमिट का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। चकराता व कालसी जैसे क्षेत्रों में ओवरलोडिंग तथा ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें -  Almora: पटवारी-लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर होगा हाईटेक, DGPS और GIS तकनीक से लैस होंगे अधिकारी

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने प्रत्येक सड़क दुर्घटना का सोशल एवं इकोनॉमिकल सर्वे कराने तथा दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर हादसों के कारणों का तकनीकी विश्लेषण करने की हिदायत भी संबंधित अधिकारियों को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad