Dehradun: डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत और 5 घायल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला टोल प्लाजा और मणिमाई मंदिर के पास बुधवार दोपहर एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक ईको कार के आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया, जिससे अनियंत्रित होकर दोनों वाहन आपस में भीषण रूप से टकरा गए। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का भव्य स्वागत, बोले- 'CM धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव'

हादसा इतना जबरदस्त था कि ईको गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कार में सवार कुल सात लोगों में से आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना होते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खौफ: 3 और मरीजों में पुष्टि, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 81

हर्रावाला चौकी पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराए गए पांच घायलों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  अमूल मक्खन पर जमाखोरों की ‘मलाई’! ₹285 का पैकेट ₹315 में बेच रहे कारोबारी…

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर बाधित हुए यातायात को दोबारा सुचारु कराया। पुलिस प्रशासन घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad