Dehradun: मानसून और कांवड़ यात्रा पर मिलावटखोरों के खिलाफ डीएम का सख्त एक्शन

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मानसून सीजन और आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आम जनता और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मैदान में उतरने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रशासनिक और खाद्य सुरक्षा टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और औचक निरीक्षण करें। बाजार, ढाबों, होटलों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या लापरवाही पाए जाने पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर CM धामी का बड़ा संदेश, बोले- 'हुनरमंद युवा और श्रमवीर ही राष्ट्र की असल ताकत'

प्रशासन की इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगाना और कांवड़ यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और अस्वच्छता फैलाने वाले दुकानदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस का हमला: गरीबों के घर ठंडे पड़े हैं चूल्हे, तेल बहा रही सरकार'...

कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत दूध, पनीर, मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर त्वरित जांच की जाएगी। मानकों पर खरा न उतरने वाले प्रतिष्ठानों पर चालान और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जमीन पर उतरा ₹1 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 81 हजार युवाओं को मिला रोजगार

जिला प्रशासन के इस कड़े रुख से जहां एक ओर मिलावटखोरी के अवैध कारोबार पर नकेल कसेगी, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सकेगी। सभी एसडीएम को प्रतिदिन अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में चलाए गए निरीक्षण अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।