देहरादून। राजधानी देहरादून के डालनवाला इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि चोर अब दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं डर रहे। ताजा मामला एक वीडियो के सामने आने के बाद चर्चा में है, जिसमें एक चोर घर से कॉपर वायर और पाइप निकालकर ले जाता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। शिकायतों के बावजूद न तो चौकसी बढ़ती दिख रही है और न ही प्रभावी कार्रवाई। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

