Dehradun: प्रमुख कॉलेजों में हजारों सीटें खाली; समर्थ पोर्टल पर दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध चार प्रमुख डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद हजारों सीटें खाली पड़ी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बची सीटों को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के जरिए दोबारा आवेदन का मौका दिया है।

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीयूईटी में शामिल उन अभ्यर्थियों को पंजीकरण का अवसर दिया है, जिन्होंने पूर्व में सही विषय संयोजन का विकल्प नहीं चुना था। अभ्यर्थी 23 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: नकाबपोश ने कांग्रेस विधायक को व्हाट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकरण कराने से प्रवेश का अधिकार नहीं मिलेगा। प्रवेश पूरी तरह से उपलब्ध रिक्त सीटों और निर्धारित पात्रता के आधार पर ही दिया जाएगा।

राज्य के सबसे बड़े अशासकीय महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर की 3815 स्वीकृत सीटों में से 1867 सीटें अभी भी खाली हैं। कॉलेज में बीए की 724, बीएससी की 617 और बीकॉम की 526 सीटें रिक्त हैं, जिन पर अब पुन: प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: सड़क नहीं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं...पहाड़ में मरीज कंधे पर, सिस्टम सवालों के घेरे में..!

डीबीएस पीजी कॉलेज में कुल 860 सीटों में से करीब 60 प्रतिशत यानी 515 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें सबसे अधिक 340 सीटें बीएससी और 175 सीटें बीए पाठ्यक्रम की शामिल हैं, जहां पात्र छात्रों को दोबारा मौका दिया जा रहा है।

एमकेपी पीजी कॉलेज में भी कुल 1415 सीटों में से लगभग 60 प्रतिशत खाली पड़ी हैं। वहीं, श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में 650 सीटों में से 415 सीटें रिक्त हैं, जिनमें बीएससी की 324 और बीए की 91 सीटें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सरेराह बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग से दहला दून, कॉलेज विवाद बना खूनी रंजिश

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार और डीबीएस के प्राचार्य डॉ. अनिल पाल ने बताया कि मुख्य स्नातक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण और अंतिम अवसर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad