देहरादून प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बेलगाम रोमियो लेन और सर्कल बार सीज

ख़बर शेयर करें

देहरादून: जिला प्रशासन ने देर रात तक नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे रोमियो लेन और सर्कल बार पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों बार सीज कर दिए हैं। साथ ही डीएम सविन बंसल ने इनके लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन को मिली शिकायतों और बार में नियमों की अनदेखी के चलते की गई।

यह भी पढ़ें -  राजधानी देहरादून के राज प्लाज़ा में मोबाइल शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

शहर के स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं ने लंबे समय से इन बारों में देर रात तक चल रही अवैध गतिविधियों की शिकायत मुख्य सचिव से की थी। इसके बावजूद यहां रात 11 बजे के बाद भी पुरुष और महिलाएं शराब का सेवन करते पाए गए। प्रशासन की टीम ने रात 1 बजे से 2 बजे तक छापेमारी की, जहां पार्टी जारी थी।

यह भी पढ़ें -  पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह की कार पर हुए चालान पर चालान, RTO बोले—नियमों के तहत होगी कार्रवाई.....

डीएम ने स्पष्ट किया कि देहरादून में सरकार की शराब नीति और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई बार या अन्य संस्थान निर्धारित समय से अधिक संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बार संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी दून की दो टूक, युवाओ के भविष्य से खिलवाड नही होगा बर्दाश्त.....

देहरादून प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शराब माफियाओं की मनमानी अब नहीं चलेगी और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।