हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में रोड-शो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती नीरू देवी एवं अन्य सभासदों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने सीएम धामी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश के अंदर जनता-जनार्दन की ओर से मिल रहा अपार जनसमर्थन और स्नेह इस बात का प्रतीक है कि इस बार निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने जा रही है। यह अपार समर्थन प्रदेश के विकास, समृद्धि और जनहित के प्रति जनता के विश्वास का परिचायक है।

यह भी पढ़ें -  पिघलते ग्लेशियरों से बढ़ रहा खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया है और भविष्य में भी हम प्रदेश के हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें -  MDDA का फोकस सिर्फ पार्किंग पर नहीं पर्यावरण सरंक्षण पर भी है- बंशीधर तिवारी

देहरादून रोड से शुरू हुआ मुख्यमंत्री धामी का रोड शो सहारनपुर रोड, पांवटा रोड, विकासनगर रोड पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित रहे।