देवभूमि में न अपराध बर्दाश्त,न अपराधी !- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरायम की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को चेतावनी दी है। धाकड़ धामी पुकारे जाने वाले सीएम में दो टूक कहा है कि उत्तराखंड देवभूमि है लिहाजा आसुरी प्रवृत्ति वालों की यहां कोई जगह नहीं है। देवभूमि में दहशत मचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. न उनकी मंशा कामयाब होने दी जाएगी और न उनको बर्दाश्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी: 25 हजार तक सैलरी पर PF कटौती अनिवार्य, जानें क्या पड़ेगा असर

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अकरम के एनकाउंटर पर मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा,अपराधियों के खिलाफ राज्य में चल रहे ऑप्रेशन प्रहार को अभी और तेज किया जाएगा।. गौरतलब है कि पुलिस मुठभेड में ढेर हुए अकरम पर पचास हजार का ईनाम था और उसे उत्तराखंड पुलिस एक लंबे अर्से से तलाश रही थी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बीमारियों का डबल अटैक: स्वाइन फ्लू के 27 और डेंगू के 9 नए केस आए सामने, प्रशासन अलर्ट

आपको बता दें कि, अकरम साल 2014 में नकरौंदा में पड़ी उस लूट और हत्याकांड में शामिल था जिसमें कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के इकलौते बेटे अंकित थपलियाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बहरहाल अकरम के एनकाउंटर होने पर थपलियाल परिवार ने दून पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

बेशक थपलियाल परिवार का इकलौता चिराग वापस नहीं लौटा,लेकिन सालों बाद बेटे की याद में गमगीन मां को सुकून मिला है । उधर अकरम के परिवार ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का इल्जाम लगाया है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस पर आरोप लगाने भर से अकरम के दामन पर जो कत्ल और लूट के दाग लगे हैं वो साफ नहीं हो जाते।

यह भी पढ़ें -  'PM के जन्मदिन पर जनता को दिया यह तोहफा': UPI अतिरिक्त चार्ज पर गोदियाल का तीखा तंज