सोमवार 7 सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच कार्यक्रम है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस कूच के लिए जोश जगाने को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंच चुकी हैं. । कांग्रेस पार्टी का ये कार्यक्रम देहरादून के परेड मैदान से शुरू होगा और सीएम आवास कूच की तैयारी करेगा।
कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ गया है घोटाले हो रहे हैं आम आदमी महंगाई से परेशान है वहीं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम भी हो रहा है।वहीं कांग्रेस का इल्जाम है कि बीते माह हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद एक शुद्धिकरण कार्यक्रम हुआ था। कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम करने वाले भाजपा से जुडे कार्यकर्ता थे।
जबकि भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया है. भाजपा का कहना है कि जिन्होने मैदान में पूजा-पाठ की उनसे पार्टी का कोई ताल्लुक नहीं। हालांकि भाजपा ने कहा कि हवन पूजा पाठ मैदान में पसरी गदगी की सफाई के बाद किया गया था जो कि आम तौर पर होता ही है। लेकिन कांग्रेस इसे जबरन शुद्धिकरण का नाम दे रही है और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जोड़ रही है. क्योंकि कांग्रेस का मकसद देवभूमि के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना है।
वहीं कांग्रेस भी भाजपा पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर राजनीति करने का इल्जाम लगा रही है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि सीएम आवास कूच राज्य मे बढ़ते घपले -घोटालों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी है। बहरहाल सियासत के गलियारे मे सीएम आवास कूच को लेकर चर्चा है और आम जनता की निगाह यातायात व्यवस्था पर।
क्योंकि सडक पर सियासत का रंग और संघर्ष होगा तो आम आदमी दून की सड़को पर जाम से हलकान रहेगा। उसका कोई कोई समय पर नहीं होगा लिहाजा सियासत को कोसने के अलावा और कोई चारा भी नही होगा।

