‘हर घर जल योजना’ पर बिफरे कांग्रेस विधायक, PM मोदी पर की अशोभनीय टिप्पणी

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है,जो अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट का बताया जा रहा है। वीडियो में द्वाराहाट के कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट रोष में दिख रहे हैं जिसमे हर घर नल हर घर जल योजना को लेकर चर्चा हो रही है। अपने रौं में बहते हुए विधायक साहब ने पीएम मोदी को लेकर टिप्पणी कर दी है।

जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर चौक चौरहों पर चर्चा होने लगी है। लोग विधायक साहब की अमर्यादित भाषा को लेकर असहज दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि योजना में कमीबेशी हो सकती है लेकिन इसके लिए सीधे सीधे उम्रदराज पीएम मोदी के परिजनो पर टिप्पणी शोभा नहीं देता। वो भी ऐसे शख्स का जो खुद जनप्रतिनिधि है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में नौकरी के नाम पर ठगी: सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे चार लाख रुपये

बात भी सही है क्योंकि कहा भी गया है मत भेद स्वीकार्य हो सकता है मन भेद नहीं होता। बहरहाल वीडियो में जो दृश्य नजर आ रहा है उसमे कुछ और लोग भी जिनके बीच कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र की ओर से ₹2,355 करोड़ की विशेष सहायता राशि मंजूर, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार

कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी से भाजपा में ही नहीं आम जनमानस में भी रोष है। कहा जा रहा है कि असहमति हो सकती है लेकिन उसे जताने के लिए जिन शब्दों का जिस भाषा का जिस लहजे का चयन दिख रहा है वो अशोभनीय है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से बन रही तीन व्यावसायिक इमारतें सील, मचा हड़कंप

बहरहाल अगर वॉयरल वीडियो सच है तो यही कहा जा सकता है विधायक साहब को मरहूम बशीर बद्र साहब की उस नज्म का ख्याल रखना चाहिए जिसमें उन्होने लिखा था..दुश्मनी जमकर करो मगर ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हो। क्योंकि सियासत के गलियारे में न कोई परमानेंट दोस्त होता है न कोई दुश्मन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad