देहरादून- माना जा रहा है चुनाव आयोग दिसंबर या जनवरी में उत्तराखंड के भीतर विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर देगा। चुनाव की उल्टी गितनी शुरु हो जाएगी। मतलब साफ है कि अब सियासी दलों के पास संगठन की अंदरूनी कलह निपटाने के लिए वक्त कम है। उम्मीदवार फाइनल करने और जनता के बीच वोट के लिए मुक्कमल तौर पर हाज़िर होने का वक्त आ गया है।लिहाजा सियासी दल उसी कवायद में जुटे हैं।
भाजपा का जमीनी संगठन चुप नही है किसी न किसी कार्यक्रम के जरिए भाजपा ने अपने प्रदेश संगठन से लेकर बूथ संगठन को जनता के बीच हरकत में रखा हुआ है ताकि जनता का फोकस पार्टी, उसके कार्यकर्ताओं के साथ -साथ सरकार के काम काज पर बना रहे। इस मामले में देखा जाए तो भाजपा कांग्रेस के मुकाबले इक्कीस है। यूं तो हरकत में तो कांग्रेस भी है लेकिन पार्टी नेताओं की बॉडी लैग्वेज , जनता के बीच आयोजित कार्यक्रमो में पार्टी के आलानेताओं के सामने ही भिड़ जाने की आदत कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है।
हालांकि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की माने तो कांग्रेस भी पूरी तरह से अलर्ट है और एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड के दौरे पर हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओ के साथ बैठकों का दौर जारी है। देहरादून में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के पहुंचने पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, भाजपा सरकार के कार्यकाल और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई जिनमें अंदरूनी भी थे और चुनावी भी। बहरहाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की माने तो कांग्रेस जनता के बीच भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, अत्याचार समेत कई दूसरे जनहित के मुद्दों को लेकर जाएगी और हिमायत की गुहार लगाएगी। वहीं प्रदेश प्रभारी शैलजा की ओर से मिले निर्देशों के आधार पर कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।
खैर गोदियाल साहब का कहना तो ठीक है लेकिन सवाल उन नेताओं का है जिनकी हसरत उन्हें बेलगाम बना देती हैं और वे कहीं भी अपनी उन ख्वाहिशों को जाहिर कर देते हैं । ऐसे में असल बात ये है कि क्या कांग्रेस अपने तय प्लान के मुताबिक विधानसभा चुनाव के समर में अपने चिरपरिचित प्रतिद्वंदी का मुकाबला कर पाएगी जिसके पास आला स्तर पर संगठन महामंत्री के निरंतर निर्देश हैं तो निचले पायदान पर सक्रिय पन्ना प्रमुख

