स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें देहरादून के शहरवासी:-डॉ. वी. के. अग्रवाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। – जनगणना के लिए स्व-गणना कार्यक्रम बीते 16 नवंबर से जारी है। लेकिन देहरादून में अभी उतना रिस्पांस नहीं मिल रहा है जितना की उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और जनगणना चार्ज अधिकारी (चार्ज-4) डॉ. वी. के. अग्रवाल ने देहरादून शहर के नागरिकों से मौजूदा स्व-गणना कार्यक्रम में सक्रिय रूप से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी: पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए छलक पड़े सीएम योगी के आंसू, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

डा. अग्रवाल ने कहा कि स्व-गणना की यह प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है और 1 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक वास्तविक गणना होगी, जिसके तहत प्रगणक (एन्यूमरेटर) घर-घर जाकर करीब 40 सवाल पूछेंगे।

गौरतलब कि स्व-गणना के तहत हम खुद ही पोर्टल पर अपना डेटा अपलोड कर सकते हैं। लेकिन निजी डेटा लीक होने की डर से शायद जनता अभी स्व- गणना में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। दरअसल ऑनलाइन ठगी की बढ़ती वारदातों से शायद लोग सहमे हुए हैं लेकिन डॉ. वी. के. अग्रवाल ने दून वासियों के संदेह को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि ऑनलाइन पोर्टल और ऐप के माध्यम से स्व-गणना करना पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें -  "कर्तव्य पथ पर कुर्बान बेटे का दर्द"....सीएम योगी आदित्यनाथ को मंच पर मिली मां के निधन की खबर

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस प्रक्रिया में बैंक अकाउंट, आधार या पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के नंबर नहीं मांगे जा रहे हैं। साथ ही साथ उन्होने कहा कि पोर्टल पर विवरण भरने के बाद जो आईडी जनरेट होगी, उसे प्रगणक को दिखाने से गणना के दौरान समय की बचत होगी।

यह भी पढ़ें -  तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार- सीएम धामी

बहरहाल शहर में अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं। ताकि अधिक से अधिक दून वासियो तक संदेश पहुंचे और स्व-गणना का यह अभियान अपना तय लक्ष्य हासिल कर सके।