पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी: पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए छलक पड़े सीएम योगी के आंसू, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जबकि चंडी घाट पर उनके छोटे भाई ने माता सावित्री देवी को मुखाग्नि दी। हरिद्वार के चंडी घाट पर संपन्न हुई इस अंतिम विदाई के दौरान माहौल अत्यंत गमगीन बना रहा। अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

फोटो- हरिद्वार चंडी घाट में सीएम योगी की माताजी को हाथ जोड़ कर नम आंखों से विदाई देते सीएम धामी

मां को अंतिम विदाई देने के इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भावनाओं को रोक नहीं सके। हमेशा सख्त और संयमित छवि में नजर आने वाले सीएम योगी मां के अंतिम दर्शन और विदाई के समय स्पष्ट रूप से द्रवित दिखाई दिए और उनकी आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें -  'हिमालयन MTB चैलेंज-2026': मुक्तेश्वर से शुरू हुई 658 किमी लंबी साइक्लिंग रेस, 10 जिलों से होकर पहुंचेगी मसूरी

चंडी घाट पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई ने माता सावित्री देवी को मुखाग्नि दी, जिसके साथ ही अंतिम विदाई की रस्में संपन्न हुईं।