तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे। सीएम धामी ने यहां भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमित की बैठक में शामिल हुए। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन साल के 365 दिन लगातार सक्रिय रहता है । सीएम धामी ने कहा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ता यहां से एक नया संकल्प लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विकास कार्यों को ₹155.96 करोड़, चकबंदी को ₹100 करोड़; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता जन-जन तक संगठन की बात और सरकार के कामकाज को पहुंचाएंगे और 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की लगातार तीसरी बार ‘हैट्रिक’ सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन भी होगा, जिनके दीर्घकालिक संगठनात्मक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह आएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज में चालकों की कमी: दून पर्वतीय डिपो की 8 बसें एक सप्ताह से खड़ी, पहाड़ जाने वाले यात्री परेशान

https://youtube.com/shorts/br67tOYt7xI?si=gHjJXSt1mSdOnuww

वहीं जीत और सीट के लक्ष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि, इस बार भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक फैली भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम प्राण-प्रण से तीसरी बार सरकार बनाने और विकास की गति को और तेज करने में अपना योगदान देगी।