Dehradun: CM धामी ने LIU निरीक्षक स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि, प्रति व्यक्त की संवेदना

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय गुप्तचर इकाई (LIU) के निरीक्षक श्री मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को देहरादून स्थित पुलिस लाइन पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व नीति आयोग की बैठक, सतत विकास का खाका हुआ पेश

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख और अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण मामले पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, तलब की रिपोर्ट

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा पुलिस विभाग में दी गई निष्ठावान सेवाओं को याद किया।

यह भी पढ़ें -  'आप संकट में रक्षक बनकर खड़े थे'...भावुक पंक्तियों भरे पत्र संग CM धामी के लिए आई खास राखी, ताजा हुईं धराली आपदा की यादें

एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के असमय चले जाने से उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस लाइन परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों और सहकर्मियों ने नम आंखों से अपने साथी अधिकारी को अंतिम विदाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad