Uttarakhand: श्रमिकों के बच्चों को फ्री कौशल विकास, CM धामी ने शुरू की योजनाएं

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। देहरादून के मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत हर साल 210 श्रमिक परिवारों के बच्चों को आवासीय सुविधाओं के साथ बिल्कुल निशुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री पोषण योजना’ के जरिए श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता और ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना’ के तहत बच्चों को पढ़ाई-लिखाई का सामान दिया जाएगा, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: CM धामी ने LIU निरीक्षक स्व. मनोज मनराल को दी श्रद्धांजलि, प्रति व्यक्त की संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम’ की भी शुरुआत की गई, जिसमें श्रमिक परिवारों को हाइजीन किट बांटी जाएगी। योग एवं वेलनेस क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण पाने वाले पात्र युवाओं में से 70 युवाओं को कोर्स पूरा होते ही सीधे रोजगार से जोड़ने की भी ठोस व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या, भाभी के साहस से कमरे में कैद हुआ कातिल

श्रमिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए ‘मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना’ की शुरुआत करते हुए दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर कार्यस्थल और आवास पर ही एक्स-रे और ईसीजी समेत 44 प्रकार की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराएगी। पौड़ी और चंपावत जिले से शुरू हो रही इस सेवा के तहत मरीजों को टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार श्रमिकों को कामकाज के लिए जरूरी औजार, साइकिल और सिलाई मशीन देने के साथ ही अपना घर बनाने या खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद दे रही है। उन्होंने सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लगातार लाभ उठाने के लिए कर्मकार कल्याण बोर्ड में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण समय पर जरूर कराते रहें।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, रेफरल पर कड़ाई

कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत, उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, प्रो. गोविंद सिंह, सचिव श्रीधर बाबू अद्धांकी और श्रमायुक्त पीसी दुम्का सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad