Dehradun: आबकारी विभाग का एक्शन, 50 पाउच देशी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सुबह जनपदीय प्रवर्तन टीम ने थानो रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्कूटी से अवैध देशी शराब ले जा रहे एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई आबकारी विभाग की प्रभारी सहायक आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और प्रवर्तन दल के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। आबकारी टीम को सुबह करीब 9:34 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि धन्याड़ी पाववाला सौड़ा थानो रोड से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मनचाही पोस्टिंग के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं 'कागजी तलाक', सुगम में आते ही पति संग फिर कोर्ट मैरिज

सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने धन्याड़ी पाववाला सौड़ा थानो रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी (UK07AA0516) आती दिखाई दी। टीम ने जब स्कूटी को रोककर तलाशी ली, तो उसके पायदान पर रखे काले रंग के बैग से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  Udham Singh Nagar: मामूली विवाद पर 9 साल के मासूम ने 11 साल के दोस्त की छाती में घोंपा चाकू

मौके से अवैध शराब बरामद होने के बाद टीम ने वाहन चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान सुरेश, पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और 50 पाउच माल्टा शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी RTO दफ्तर में सनसनी: पटल परिवर्तन से नाराज प्रशासनिक अधिकारी ने चलाई गोली, मची भगदड़

पकड़े गए अभियुक्त सुरेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए आगे भी इस तरह के सरप्राइज चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad