Dehradun: ‘डिजिटल युग में भी कम नहीं हुई रेडियो की प्रामाणिकता’- CM धामी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में निजी रेडियो का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस नए एफएम चैनल के माध्यम से राज्य के दूरदराज इलाकों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और जनहित के संदेश आसानी से पहुंच सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा सशक्त जरिया है जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और स्थानीय मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में 21,913 किमी सड़कें बनीं, गांवों को सड़कों से जोड़ने में अल्मोड़ा बना नंबर-1

अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी नीतियों, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आम जनता तक पहुंचाने में रेडियो की भूमिका हमेशा से सराहनीय रही है। यह माध्यम विषम परिस्थितियों में भी लोगों को जागरूक और सतर्क रखने में काम आता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी के 'जन-जन के द्वार' अभियान का बड़ा असर, 6.5 लाख ने ली भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक भाषाओं, लोक कला और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। ऐसे एफएम रेडियो स्टेशन स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम कड़ी साबित होंगे।

सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि आज के डिजिटल युग में भी रेडियो की उपयोगिता और प्रामाणिकता कम नहीं हुई है। स्थानीय मुद्दों को उठाने और जनभागीदारी बढ़ाने में कम्युनिटी और एफएम रेडियो की भूमिका महत्वपूर्ण है। ओहो रेडियो 89.2 एफएम उत्तराखंड की विकास यात्रा और सांस्कृतिक समृद्धि में अपना विशेष योगदान देगा।

यह भी पढ़ें -  Dehradun Dengue Outbreak: 40 अस्पतालों में 1662 बेड आरक्षित, 50 मरीज मिले

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर और संस्थापक व प्रसिद्ध आर.जे. काव्य समेत मीडिया और प्रशासनिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad