Dehradun: CM धामी ने 700 श्रद्धालुओं से भरी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की विशेष ट्रेन को दी हरी झंडी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत सोमनाथ जाने वाली विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि छह दिवसीय इस यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से करीब 700 श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, संत समाज और समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी मंजूरी

धामी ने सोमनाथ मंदिर को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बताते हुए कहा कि यह भारत की अटूट आस्था और पुनरुत्थान का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ के पुनर्निर्माण ने विश्व को संदेश दिया कि भारत चुनौतियों के बाद और मजबूत होकर आगे बढ़ता है। उन्होंने इस पर्व को राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक गौरव का अवसर बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि मुक्त कराना, समान नागरिक संहिता और अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना जैसे कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: FDA के ताजबर सिंह जग्गी बने देश के सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक, मिला राष्ट्रीय सम्मान

यात्रियों से आग्रह करते हुए धामी ने कहा कि वे देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनकर रहें। यात्री न सिर्फ सोमनाथ के दर्शन करेंगे बल्कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक चेतना को भी आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड गंगा सफाई: मुख्य सचिव ने STP की 24x7 CCTV निगरानी के दिए सख्त निर्देश

इस मौके पर विधायक बृज भूषण गैरोला, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की यह विशेष ट्रेन उत्तराखंड की सांस्कृतिक यात्राओं को नई दिशा दे रही है। 700 श्रद्धालुओं की भागीदारी इसे जन-जन से जुड़ा कार्यक्रम बना रही है। मुख्यमंत्री का यह कदम देवभूमि की सनातन पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक और प्रयास है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad