Uttarakhand: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी मंजूरी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास कार्यों को तेज करने के लिए 30 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इनमें रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक निर्माण, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन और स्वास्थ्य विभाग की गोल्डन कार्ड योजना शामिल हैं। इस फैसले से शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल के रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये तथा देहरादून के पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में एसटीपी निर्माण के लिए 2.73 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 20 साल बाद संशोधित होगी एलटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये (प्रथम किस्त 2 करोड़ रुपये) स्वीकृत किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में ओपन जिम निर्माण के लिए 99.44 लाख रुपये तथा लोहाघाट में शिव मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बनेगा अभेद्य दुर्ग, हर बूथ रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा: तरुण चुघ

जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट और धारचूला क्षेत्र में आंतरिक सड़क व पैदल मार्ग निर्माण के लिए क्रमशः 70.87 लाख रुपये और 81.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट बनाने के लिए 85.74 लाख रुपये मंजूर किए गए।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन और लंबित भुगतान के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: राहुल के देहरादून कार्यक्रम के लिए ढाई लाख छात्रों ने किया पंजीकरण

ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत चमोली और पौड़ी में पैदल पुलिया, मोटर मार्ग सुधारीकरण और स्टील ट्रस पुल निर्माण के लिए 1.376 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री धामी के इन फैसलों से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। सरकार का फोकस अब इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad