Uttarakhand : पेयजल और सीवर लाइन में सुधार के लिए CM धामी ने जारी किए ₹32.49 करोड़

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चार जनपदों हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और चम्पावत के लिए कुल ₹32.49 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। सरकार के इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सीवर और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

हरिद्वार शहर की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हरिद्वार शाखा के ज्वालापुर जोन तृतीय में सीवर लाइन बदलने का काम किया जाएगा। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने ₹2.95 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मुख्य सचिव का सख्त रुख, सरकारी जमीनों की होगी जियोफेंसिंग, पेंशन नियम भी हुआ आसान

पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए उत्तरकाशी जिले की पुरोला शाखा के अंतर्गत मोरी विकासखंड की सांकरी पेयजल योजना हेतु ₹3.05 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट से सीमांत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव: सीएम धामी बोले- 'विकास और विरासत से समृद्ध हो रहा उत्तराखंड'

इस स्वीकृत बजट का सबसे बड़ा हिस्सा टिहरी जिले की पेयजल समस्या के समाधान के लिए जारी किया गया है। टिहरी के हिण्डोलाखाल विकासखंड स्थित महडजाली गांव में उमरेश्वर माछर पेयजल पम्पिंग योजना के निर्माण के लिए ₹26.44 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 350 MW बिजली की भारी कमी, 26 सितंबर तक झेलनी होगी अघोषित कटौती

इसके अलावा, न्यायिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से चम्पावत में जिला न्यायाधीश के आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹5.31 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इन सभी परियोजनाओं का सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।