भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे पर बोले CM धामी- ‘सफल प्रवास से कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह’

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को बेहद सफल और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने वाला बताया है। सीएम धामी ने कहा कि नितिन नवीन बचपन से ही संगठन को समर्पित एक सुलझे हुए नेता हैं। उनके प्रवास से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मेडिकल इंटर्न का बढ़ा स्टाइपेंड, धामी कैबिनेट बैठक में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने देहरादून में बुद्धिजीवियों से सीधा संवाद किया, तो वहीं हल्द्वानी में 700 से अधिक सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता की। इसके अलावा रुद्रपुर में आयोजित सिख-पंजाबी सम्मेलन, गोविंद बल्लभ पंत जयंती कार्यक्रम और देश के जवानों के साथ संवाद में भी नितिन नवीन ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के स्कूलों में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज: छात्र संभालेंगे कमान, शिक्षक करेंगे मार्गदर्शन

सीएम धामी ने खास तौर पर जिक्र किया कि नितिन नवीन के युवाओं के साथ संवाद के दौरान स्टाइपेंड का महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आया था। इस पर राज्य सरकार ने बिना देरी किए तत्काल फैसला लेते हुए युवाओं को राहत दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझावों और संवाद का सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं को मिला है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 3.50 लाख खिलाड़ियों का निजी डेटा खतरे में, कंपनी ने बिना बताए बदला पोर्टल का पासवर्ड

वहीं, नितिन नवीन के बूथ अध्यक्ष राजेश आर्य के घर जलपान के लिए जाने पर उठ रहे सवालों का सीएम धामी ने साफ जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सामान्य कार्यकर्ता के घर जाना कोई राजनीतिक दांव या चुनावी चाल नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों और उस पारिवारिक परंपरा का हिस्सा है, जहां हर कार्यकर्ता को परिवार का सदस्य माना जाता है।