देहरादून में बोले CM पुष्कर धामी: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं ‘जॉब क्रिएटर’ बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य

ख़बर शेयर करें

हमारा लक्ष्य युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ये बात राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उस वक्त कही जब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के साथ शिक्षाविदो और बौद्धिक तबके साथ प्रबुद्ध गोष्ठी में शिरकत कर रहे थे।

दरअसल उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन को प्रबद्धजनो की कसौटी पर सूबे की सरकार और भाजपा संगठन की रीति-नीति को परखना था। देहरादून के शिवालिक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जहां पार्टी अध्यक्ष नितीन नबीन ने बौद्धिक वर्ग के बीच सरकार और संगठन की नब्ज टटोली वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा।

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग: शिक्षा निदेशक के पैतृक गांव में 33 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ एक शिक्षिका तैनात

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि,हमारी सरकार शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के जरिए युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश में डिजिटल लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार एवं स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देते हुए युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाया जा रहा है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन ने धामी सरकार की खुलकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'हाउस ऑफ हिमालयाज' ब्रांड ने पार किया 6 करोड़ का कारोबार, ग्लोबल मार्केट में छाए देवभूमि के लोकल उत्पाद

हमारा लक्ष्य युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। ये बात राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उस वक्त कही जब वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के साथ शिक्षाविदो और बौद्धिक तबके साथ प्रबुद्ध गोष्ठी में शिरकत कर रहे थे।

दरअसल उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन को प्रबद्धजनो की कसौटी पर सूबे की सरकार और भाजपा संगठन की रीति-नीति को परखना था। देहरादून के शिवालिक कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जहां पार्टी अध्यक्ष नितीन नबीन ने बौद्धिक वर्ग के बीच सरकार और संगठन की नब्ज टटोली वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत की 'जनसंवाद यात्रा' पर दिल्ली से दून तक चढ़ा सियासी पारा, आलाकमान के तल्ख तेवर दरकिनार कर यात्रा जारी