26 जून को पूरी दुनिया नशा निरोधक दिवस मना रही है। ताकि युवा पीढ़ी नशे के दलदल से बाहर निकल सके। ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट अपलोड की है। पोस्ट में सीएम धामी ने नशे से होने वाले नुकसानों का जिक्र करते हुए नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण का आह्वान भी किया है।

सीएम धामी ने अपलोड पोस्ट में लिखा है- “ नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राज्य की उन्नति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। हमारा संकल्प देवभूमि उत्तराखंड को नशे के अभिशाप से मुक्त कर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवाशक्ति के माध्यम से एक समृद्ध भविष्य का निर्माण करना है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर हम सभी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जन जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लें। ”

