बंगाल और असम की जनता को धन्यवाद-सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

पश्चिम बंगाल में ममता के गढ़ में कमल खिला है। इसे ऐतिहासिक जीत कहेंगे। दरअसल बंगाल नें कांग्रेस, काम्युनिस्ट, तृणमूल के बाद पहली बार भाजपा पर यकीन किया है। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने बेहद खुशी जताई है। बंगाल की जनता को शुक्रिया अदा करते हुए सीएम धामी ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की है। सीएम धामी ने लिखा है पश्चिम बंगल ने चुनी विकास की रफ़्तार

खिला कमल बनेगी डबल इंजन सरकार”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर पश्चिम बंगाल की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे केदारनाथ, धाम में टेका माथा

निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व, आदरणीय केन्द्रीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जी एवं भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी की दृढ़ प्रतिबद्धता का यह परिणाम है कि बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  चकराता वायरल ऑडियो पर धामी का ‘एक्शन मोड’! पीड़ित परिवार को CM का फोन, SSP को सख्त कार्रवाई के निर्देश….

वही असम में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर भी सीएम धामी ने खुशी जाहिर की है। भाजपा की हैटट्रिक को लेकर भी सीएम धामी ने अलग से पोस्ट डाली है। जिसमें लिखा “विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल !”

असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर असम की देवतुल्य जनता व भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें -  आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, साहस, संकल्प, और आत्मविश्वास का इम्तिहान- CM धामी

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री Himanta Biswa Sarma जी के प्रभावी सुशासन तथा भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी के संगठनात्मक समर्पण ने डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।

असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।