CM धामी पहुंचे सुरेंद्र वल्दिया स्टेडियम; खिलाड़ियों में भरा उत्साह

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिला स्थित सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्टेडियम में उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'होम स्टे नीति' बनी वरदान: रिवर्स पलायन करने वाले 22% प्रवासियों ने अपनाया स्वरोजगार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड में खिलाड़ियों से भेंट कर उनके अनुभव, आवश्यकताओं और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर बातचीत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा बैठक, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेंगे 3-दिवसीय 'सेवा सेतु' शिविर