उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को संयुक्त सचिव स्तर का यह पद पांच वर्षों के लिए दिया गया है। नियुक्ति आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए। वह वर्तमान में उत्तराखंड शासन में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं और अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चित रहे हैं। उनकी नियुक्ति को उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ADVERTISEMENTS

