हल्द्वानी पहुंचे CM धामी: वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, कोटाबाग में वृद्धाश्रम की करी घोषणा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित ‘वरिष्ट नागरिक सम्मान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  समग्र शिक्षा अभियान के बजट में धांधली करने वाले दो प्रभारी हेडमास्टर निलंबित

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के कल्याण हेतु बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोटाबाग में एक आधुनिक वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए 50 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे।

सम्मान समारोह के इतर, मुख्यमंत्री ने राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर चर्चा करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास मॉडल को चुन रही है और दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में परिसर के सामने पटाखे जलाने वाले इंस्टा-इन्फ्लुएंसर पर मुकदमा दर्ज

वहीं, नैनीताल जिले में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर चिंता जताते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, जिसमें अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और जनता की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अंत में, चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि में स्वागत किया और कहा कि सरकार ने यात्रा को सुगम, सुरक्षित और भक्तिमय बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। यह यात्रा सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है और यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।