Dehradun: 140 मेधावी छात्रों की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार, CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन से ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के 2828 सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं के 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसी कार्यक्रम के साथ स्कूली बच्चों के लिए ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता भी शुरू हो गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि इस निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 140 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि इन 140 चयनित छात्र-छात्राओं की NEET, JEE, CLAT और SAT जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और अन्य आवश्यक शुल्कों का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'टूरिज्म के लिए नहीं, भाजपा को हटाने आया हूं', सैर-सपाटे वाले तंज पर खरगे का बड़ा हमला..

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने, सप्ताह में चार दिन खेल पीरियड रखने, उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने छात्रों के सभी बिंदुओं को खुद नोट किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सुझावों को सरकार की भावी नीतियों में शामिल किया जाए।

छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि परीक्षा में केवल अंक लाने से ज्यादा विषय की व्यावहारिक समझ होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और संस्कार अपनाने की सीख दी और कहा कि जब इंसान बिना किसी विकल्प के संकल्प लेता है, तो सफलता दोगुनी तेजी से मिलती है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: दोहरे स्थाई निवास में फंसे 152 शिक्षक, होगी अंतिम सुनवाई

तकनीक के उपयोग पर सीएम ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सीमित और समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि AI एक उपयोगी माध्यम है, लेकिन यह मनुष्य के विवेक और सोचने की क्षमता का विकल्प नहीं हो सकता। छात्र सबसे पहले अपनी बुद्धि और गुरुजनों के अनुभव से सीखें, उसके बाद ही AI की मदद लें।

खेलों के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान पर मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ के जरिए राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके अपने घर में भी जेन अल्फा और जेन जी के बच्चे हैं, इसलिए वे आज की नई पीढ़ी की रुचियों और आकांक्षाओं को बहुत करीब से समझते हैं।

यह भी पढ़ें -  नंदा की चौकी पुल विवाद: BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के बयान से गरमाई सियासत, कहा-'कांग्रेस राज में BJP से ज्यादा मिला काम'

सीएम ने आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और वे बिना किसी झिझक के अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, शिक्षा सचिव ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल और महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad