राहुल गांधी की ‘अमर्यादित टिप्पणी’ पर CM धामी का पलटवार, बोले-‘सर्वोच्च नेतृत्व का अपमान बेहद शर्मनाक’

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर की गई अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। दरअसल, रायबरेली और अमेठी के दौरों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि जब भी संघ के कार्यकर्ता उनके घर आएं, तो वे उनसे कहें कि “प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा ‘गद्दार’ हैं।” इसके अलावा, अमेठी में पीएम मोदी के इटली दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “देश आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा है, जबकि पीएम विदेशों में रील बनवाने और ‘टॉफ़ी खिलाने’ में व्यस्त हैं।”

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Yatra सुरक्षित बनाने के लिए एक्शन मोड में सरकार, प्रभारी सचिव ने ली समीक्षा बैठक

इस अमर्यादित और विवादास्पद टिप्पणी से सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर राहुल गांधी के बयान को साझा करते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च नेतृत्व के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक है, जो कांग्रेस पार्टी की हताशा और लगातार गिरती राजनीतिक सोच को साफ तौर पर उजागर करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया स्वागत

उन्होंने जोर देकर कहा कि यद्यपि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन कांग्रेस अब केवल अराजकता और समाज को बांटने वाली राजनीति तक ही सीमित होकर रह गई है, यही वजह है कि देश की जनता उनकी इस नकारात्मक राजनीति को बार-बार पूरी तरह से नकार चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Almora: 'कौआ' बना उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी! B.Ed-M.Ed परीक्षा की उत्तर कुंजी में दर्ज था अनोखा जवाब..
Ad Ad Ad