असम में ‘हिमंता’ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे CM धामी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय पर सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्रीगणों के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों से आए मुख्यमंत्रीगणों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में 'बधाई' वसूली की सीमा तय: ₹2100 से अधिक बधाई लेने पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत उनके पूरे मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित ही हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भूजल के उपयोग पर सख्ती,अब हर घनमीटर पर लगेगा टैक्स

वहीं अपने असम भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध श्री कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। जहां मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -  देशभर में 1 जुलाई से होगा 'जी राम जी' कानून का आगाज, 95,000 करोड़ का भारी बजट आवंटित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad