जौनसार-बावर महोत्सव में पहुंचे CM धामी: चकराता-कालसी के लिए करोड़ों के विकास कार्यों का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के नागथात स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम में आयोजित ‘जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और आराध्य श्री महासू देवता को नमन करते हुए की। इस भव्य सांस्कृतिक मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने चकराता और कालसी विकासखंडों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए समरजेंस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण, यमुना नदी पर 60 मीटर स्पान पुल का निर्माण, क्यारापुल-डामटा मार्ग से नए संपर्क मार्गों के निर्माण और कई महत्वपूर्ण सड़कों को PMGSY में शामिल करने का बड़ा ऐलान किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महंगी बिजली से मिलेगी राहत: 'पीक टाइम' में मिलेगी सस्ती बिजली, आयोग का नया प्लान

इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नागथात को एक ‘आदर्श विद्यालय’ के रूप में विकसित करने और क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या के समाधान के लिए यमुना नदी से एक बड़ी पंपिंग पेयजल योजना को भी हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, रासो की थाप और हारूल की गूंज की सराहना करते हुए कहा कि यह अनूठी परंपरा पूरे देश का गौरव है। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश और राज्य के जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और आर्थिक उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशासन ने कसी कमर

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान’ के तहत प्रदेश के 128 गांवों का चयन कर वहाँ सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से कायाकल्प किया जा रहा है। साथ ही कालसी, बाजपुर और खटीमा की तर्ज पर चकराता में भी विश्वस्तरीय ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय’ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जनजातीय बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, चकराता की 39 करोड़ की 56 विकास योजनाओं को मंजूरी और सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए 1300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  मालवीय नगर अग्निकांड: केशव नेगी के समर्थन में उतरे त्रिवेंद्र रावत और CM धामी, निष्पक्ष जांच की मांग

इसके अतिरिक्त, न्यू चकराता टाउनशिप के लिए 229 करोड़ की पंपिंग योजना और महासू देवता मंदिर परिसर के भव्य विकास के लिए 120 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक मास्टर प्लान को भी गति दी जा रही है। महोत्सव के इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान सहित मेला समिति के तमाम पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad